महाराष्ट्र के ढोल ने मचाया धमाल.. विसर्जन देखने उमड़ा जनसैलाब

 मुलताई। अक्षय सोनी राकेश अग्रवाल की लाइव रिपोर्ट
मुलताई में नवदुर्गा विसर्जन में महाराष्ट्र के ढोल ने धमाल मचा दिया। 80 युवक युवतियों द्वारा बजाए जा रहे ढोल ताशे की प्रस्तुति देखने नगर सहित पुरे क्षेत्र से जनसमुदाय उमड़ पड़ा। केसरिया ध्वजाओं के साथ एक साथ बड़े बड़े ढोल एक रिदम में बजते देखना नगरवासियो के लिए सुखद अनुभव रहा वहीँ बच्चों में तो गजब का रोमांच रहा। शाम 7 बजे स्टेशन चौक से ढोल का प्रदर्शन चालू हुआ जिसमे महाराष्ट्र के नौकरी पेशा लोगों द्वारा चेरिटी के लिए ढोल बजाए गए। विशेष तौर पर युवतियों द्वारा बड़े ढोल पुरे जोश और उत्साह से बजाना लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। पुरे जिले में यह पहला आयोजन है जहाँ विसर्जन में महाराष्ट्र के शिव प्रतिष्ठा ढोल ताशा ग्रुप द्वारा प्रस्तुति दी गई।

Source : Agency

5 + 4 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]